हिंदी विभाग


भाषा केवल अभिव्यक्ति एवं संपर्क का माध्यम ही नहीं है अपितु वह सामाजिक सोच, संस्कृति और सामूहिक मानसिकता के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारत जैसे एक बहुमुखी और बहुसांस्कृतिक देश की राज्यभाषा एवं संपर्क भाषा होने के साथ-साथ हिंदी विभिन्न भाषा भाषी समाज और संस्कृतियों के बीच अंतःसंवादका माध्यम भी है। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, रोहतक का हिंदी विभाग शैक्षिक एवं सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ उपेक्षित समूहों को केंद्र में लाने की प्रक्रिया में हिंदी भाषा एवं साहित्य की भूमिका को महत्वपूर्ण मानता है। हिंदी विभाग निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।1959 में जब कॉलेज की स्थापना हुई थी उस समय सिर्फ बी. ए. पास कोर्स के पाठ्यक्रम के शिक्षण की व्यवस्था थी। बाद के कुछ वर्षों में अन्य ऑनर्स कोर्स के साथ हिंदी ऑनर्स के शिक्षण की व्यवस्था भी की गई। हिंदी भाषा की उपयोगिता को देखते हुए सत्र 2016-17 से एम. ए. हिंदी के शिक्षण की व्यवस्था भी की जा चुकी है। भाषा और साहित्य शिक्षण खासकर हिंदी जैसे विषयों के अध्ययन का उद्देश्य दूर -दराज की लड़कियों को शिक्षा के माध्यम से एक स्वस्थ, प्रतियोगी माहौल देना और एक संवेदनशील नागरिक बनाना था। इस उद्देश्य को पाने में आज भी यह कॉलेज अपनी चुनौती पूर्ण भूमिका के साथ प्रयत्नशील है।

छात्राओं के लिए अवसर :-

▪️हिंदी विभाग स्नातक स्तर पर बी.ए. ऑनर्स (हिंदी) पाठ्यक्रम के साथ स्नातक स्तर पर अनेक विकल्पों में बी.ए. प्रोग्राम का संचालन करता है जिससे छात्राओं को हिंदी साहित्य के साथ-साथ रंगमंच, अनुवाद, भाषा विज्ञान, जनसंचार एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने और रोजगारोन्मुख होने में काफी मदद मिलती है।हिंदी साहित्य के अध्ययन से आज की युवा पीढ़ी समाजोन्मुख और संवेदनशील तो बनती ही है साथ ही उनके व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
▪️ हमारी अनेक पूर्व छात्राएं अकादमिक (महाविद्यालय) जगत के साथ-साथ मीडिया, रंगमंच, प्रशासनिक,साहित्यिक और कॉरपोरेट सेक्टर में कार्यरत हैं।

विभाग का विजन और मिशन:-

▪️ छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभाग के द्वारा समय-समय पर अनेक प्रकार की गोष्ठियों के साथ रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे कविता पाठ प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, आशु भाषण प्रतियोगिता, श्रुतलेख प्रतियोगिता, वादविवाद प्रतियोगिता, रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य है छात्राओं की रचनात्मकता को अवसर प्रदान करके विकसित करने केसाथ-साथ देश दुनिया के प्रतिष्ठित विद्वानोंके विचारों से अवगत कराना और ऐसे नागरिक तैयार करना जो हिन्दी को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने में समर्थ हों।
▪️ महाविद्यालय की ओर से वार्षिक पत्रिका'वंदना' का प्रकाशन किया जाता है। जिससे छात्राओं को स्वरचित लेख व कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा को उभारने का अवसर प्राप्त होता है।

विभागीयसंस्था :-

'हिंदी सोसाइटी' हिंदी विभागीय संस्था है। 'हिंदी सोसाइटी' वर्षभर अनेक प्रकार के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है।

Sr. No. Employee Name Designation Regular/Extension Ph.D/M.Phil
1 Dr. Anil Kumari Associate Prof. Regular M.A, M.Phil, Ph.D.
2 Dr. Rajesh Kumar Assistant Prof. Regular M. A., Ph. D.
3 Dr. Naresh Kumari Assistant Prof Regular M.A., Ph. D.
4 Dr. Suman Devi Assistant Prof Regular M.A., Ph.D.
5 Dr. Baljeet Kaur Assistant Prof. Regular M. A., Ph. D.
6 Mr. Vishal Kumar Assistant Prof. Regular M. A.
7 Mr. Dalbir Singh Assistant Prof. Extension M. A.
8 Dr. Sunita Assistant Prof. Extension M.A., M. Phil., Ph. D.
9 Dr. Preeti Assistant Prof. Extension M.A., M. Phil., Ph. D.
10 Mrs. Mamta Rani Assistant Prof. Extension M. A.
11 Mrs. Mahima Devi Assistant Prof. Extension M. A.
12 Mrs. Kiran Assistant Prof. Extension M.A., M. Phil.
13 Dr. Suman Assistant Prof. Extension M.A., M. Phil., Ph. D.
14 Mrs. Ravina Assistant Prof. Extension M. A.